वाराणसी
विदेशी महिला पर्यटक की तबीयत बिगड़ी, सीएचसी में उपचार से हुई स्वस्थ
वाराणसी। पर्यटन स्थल सारनाथ घूमने आई एक अमेरिकी महिला पर्यटक की अचानक तबीयत खराब हो गई। उन्हें तत्काल सारनाथ शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने करीब दो घंटे तक उपचार किया। उपचार के बाद महिला पर्यटक की हालत में सुधार हुआ और उन्हें आराम करने की सलाह दी गई।
सीएचसी के चिकित्साधीक्षक भरत भूषण शुक्ला ने बताया कि अमेरिका की महिला पर्यटक तेनजिन (45) सारनाथ के पुरातात्विक खंडहर देखने आई हुई थीं। अचानक उनके पेट में दर्द, उल्टी और दस्त होने लगे, जिसके बाद उन्हें लोगों ने सीएचसी सारनाथ में भर्ती कराया।
लगभग दो घंटे के इलाज के बाद स्थिति सामान्य होने पर उन्हें छुट्टी दे दी गई। चिकित्साधीक्षक ने बताया कि तेनजिन अमेरिका में पेशे से नर्स हैं। उन्होंने कहा कि वाराणसी में स्वास्थ्य सेवाएं बहुत बेहतर हैं और उन्हें समय पर राहत मिलने से वह अब पूरी तरह स्वस्थ महसूस कर रही हैं।
