गाजीपुर
विदाई के समय भावुक हुए नमाजी
उत्तर मोहल्ला में इफ्तार पार्टी का शानदार आयोजन संपन्न
बहरियाबाद (गाजीपुर) जयदेश। बहरियाबाद के उत्तर मोहल्ला के नूरी मस्जिद परिसर मे रोजा इफ्तार पार्टी का आयोजन संपन्न हुआ। इस इफ्तार पार्टी में उत्तर मोहल्ला के सभी नौजवानों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिए। रमजान के मुकद्दस महीने में कुरान-ए-पाक की तिलावत और तरावीह की नमाज अदा किया गया। तरावीह के मुकम्मल हो जाने पर हाफिज बेलाल साहब का विदाई रश्मो रिवाज के साथ किया गया।
रमजानुल मुबारक के महीने में अल्लाह की इबादत का जज्बा अपने चरम पर होता है। इस पूरे महीने में ‘तरावीह’ की नमाज के जरिए कुरान सुनने का सिलसिला चलता रहता है। जब यह सिलसिला मुकम्मल होता है, तो वह क्षण पूरी कौम और मोहल्ले के लिए खुशी और रूहानी सुकून का होता है।

हाफिज-ए-कुरान वह शख्स होता है जो अपनी कड़ी मेहनत और लगन से अल्लाह के कलाम (कुरान) को अपने सीने में महफूज रखता है। पूरे रमजान वह खड़ा होकर घंटों इबादत में लोगों को कुरान सुनाता है। जब तरावीह खत्म होने पर लोगो ने हाफिज साहब का शुक्रिया अदा किये। यह विदाई महज एक रस्म नहीं, बल्कि उस मेहनत का एतराम (सम्मान) है जो उन्होंने रात-रात भर जागकर की होती है।विदाई का सबसे खूबसूरत हिस्सा सामूहिक ‘दुआ’ होती है। हाफिज साहब पूरी उम्मत , मुल्क की तरक्की, और आपसी भाईचारे के लिए दुआ किया गया।
इस अवसर पर मस्जिद के मोतव्वल्ली अपशर इमाम ने हाफिज बेलाल को नजराना पेश किये। साथ साथ शमीमुल वरा, गुलाम साबिर, पूर्व ग्राम प्रधान डॉक्टर निसार अहमद, दानिश वरा, खुर्शीद मास्टर , वसीम उल हक, तारिक जमाल, अब्दुल्ला वरा, सदर इमाम, अमन बहरियावादी, सोहेल वरा,,निजाम खान, फिरोज खान, मुच्छन खान, असलम, , हसीन, मोहम्मद मुस्तफा के अलावा सभी नमाजी के हिसाब से साथ इफ्तार पार्टी में शामिल उत्तर मोहल्ला के नौजवानों में शाहिद अंसारी, शेर खांन, साहिल अंसारी, सद्दाम हुसैन, शहनवाज इद्रीसी, दिल शेर, सलीम अल्तमश ,निक्की, फरीद ,बाबू खान,शमशेर, सोहेल के अलावा अनेकों लोगों ने इफ्तार पार्टी में सहयोग दिए। विदाई समारोह के अंत सभी लोगों ने एक दूसरो के गले मिले और आपसी गिला शिकवा भूला कर मुबारकबाद दिए।
