Connect with us

गाजीपुर

विज्ञान परीक्षकों की कमी से नंदगंज मूल्यांकन केंद्र पर कार्य प्रभावित

Published

on

Loading...
Loading...

दूसरे दिन 18,902 कापियों का हुआ मूल्यांकन

नंदगंज (गाजीपुर) जयदेश। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्य में नंदगंज स्थित शहीद स्मारक इंटर कॉलेज केंद्र पर विज्ञान विषय में परीक्षकों की भारी कमी के कारण कार्य सुचारू रूप से नहीं हो पा रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार विज्ञान विषय के मूल्यांकन में विशेष रूप से भाग-एक (भौतिक विज्ञान) के परीक्षक तो उपलब्ध हैं। लेकिन भाग-दो (रसायन विज्ञान एवं जीवविज्ञान) के परीक्षकों की संख्या बेहद कम है। चूंकि विज्ञान की एक उत्तर पुस्तिका का मूल्यांकन दो परीक्षकों की जोड़ी द्वारा किया जाता है। ऐसे में जोड़ी नहीं बन पाने से मूल्यांकन कार्य शुरू करने में ही बाधाएं आ रही हैं।

बताया जा रहा है कि बोर्ड द्वारा नियुक्त विज्ञान भाग-दो के कई परीक्षक अब तक केंद्र पर नहीं पहुंचे हैं। इसके चलते मूल्यांकन केंद्र के सह-उपनियंत्रक के सामने कार्य संचालन में समस्या खड़ी हो गई है। उन्हें वैकल्पिक रूप से केमूहा-9 पर परीक्षकों की नियुक्ति करने का उच्च अधिकारियों द्वारा अभी तक अधिकार नहीं दिया गया है। जिससे स्थिति और जटिल हो गई है।

वर्तमान में केंद्र पर विज्ञान विषय की किसी तरह मात्र 10-12 टेबलों पर ही मूल्यांकन कार्य चल रहा है। इनमें भी परीक्षकों की संख्या पूरी नहीं है। खासकर विज्ञान भाग-दो के परीक्षकों की उपस्थिति अत्यंत कम बताई जा रही है। मूल्यांकन केंद्र के सह-उपनियंत्रक एवं प्रधानाचार्य उदयराज ने बताया कि विज्ञान विषय के परीक्षकों की उपस्थिति काफी कम है। जिससे विज्ञान विषय का मूल्यांकन कार्य प्रभावित हो रहा है। मूल्यांकन के दूसरे दिन गुरुवार को गणित, विज्ञान, चित्रकला, उर्दू तथा कृषि विज्ञान विषयों की कुल 18,902 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया गया।

Advertisement

उन्होंने बताया कि इस मूल्यांकन केंद्र पर बोर्ड द्वारा कुल 1140 परीक्षकों की नियुक्ति की गई है। जिसमें अब तक केवल 362 परीक्षक ही उपस्थित होकर कार्य कर रहे हैं। उन्होंने ने बताया कि विज्ञान विषय की उत्तर पुस्तिकाएं बुधवार के शाम को केंद्र पर पहुंच चुकी हैं। परीक्षकों की समस्या से उच्च अधिकारियों को स्थिति से अवगत करा दिया हूं। जैसा निर्देश तथा आदेश मिलेगा, उसके अनुसार कार्य किया जायेगा‌।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page