Connect with us

पूर्वांचल

विंध्याचल : बाइक की टक्कर के बाद सड़क पर दर्शनार्थी की पिटाई, वीडियो वायरल

Published

on

Loading...
Loading...

विंध्याचल (मिर्जापुर)। गुरुवार शाम विंध्याचल के बंगाली चौराहे पर एक बाइक की टक्कर के बाद दर्शनार्थी की लाठी-डंडों से पिटाई कर दी गई। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही हड़कंप मच गया। हालांकि, ‘हिंदुस्तान’ इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता।

विंध्याचल कोतवाल सीपी पांडेय ने बताया कि मामले की जांच जारी है और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।जानकारी के अनुसार, अकोढ़ी गांव निवासी मार्कण्डेय सिंह दर्शन-पूजन के लिए विंध्यधाम आए थे, जब उनकी बाइक से नीरज नामक छह साल के बच्चे को हल्की टक्कर लग गई।

Loading...

इसके बाद बच्चे के परिवार के 4-5 सदस्य मौके पर पहुंचे और बीच सड़क पर ही मार्कण्डेय सिंह की पिटाई करने लगे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page