Connect with us

वाराणसी

वाराणसी में 125 केंद्रों पर आयोजित होगी यूपी बोर्ड की परीक्षा

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा 2025 इस बार जिले में 125 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। परीक्षा केंद्रों का निर्धारण कर अंतिम सूची शिक्षा निदेशालय को भेजी जा चुकी है।

हाल ही में इन केंद्रों का स्थलीय सत्यापन किया गया जिसके दौरान 21 केंद्रों को बदल दिया गया और मौके पर गड़बड़ी मिलने पर 18 केंद्रों को रद्द कर दिया गया। इस बार तीन केंद्र कम किए गए हैं जबकि पिछले साल 128 केंद्र थे।

Loading...

फरवरी में होने वाली परीक्षा में जिले के 92,563 विद्यार्थी भाग लेंगे जिनमें 45,493 छात्र-छात्राएं 10वीं की परीक्षा में पंजीकृत हैं। इस परीक्षा के लिए ऑनलाइन 122 केंद्रों की प्रस्तावित सूची जारी की गई थी जिस पर 146 आपत्तियां प्राप्त हुई थीं।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page