Connect with us

वाराणसी

वाराणसी : नाटी इमली के ‘भरत मिलाप’ में भगदड़, प्रशासन ने भांजी लाठी

Published

on

Loading...
Loading...

काशी नगरी के विश्व प्रसिद्ध नाटी इमली के भरत मिलाप मैदान में रविवार को भीड़ की स्थिति नियंत्रण से बाहर हो गई, जिससे भगदड़ की स्थिति उत्पन्न हो गई। लीला के पांच मिनट के कार्यक्रम के लिए लगभग चार लाख से ज्यादा लोग जुटे जिससे मैदान में खड़े होने की भी जगह नहीं बची थी।

यादव बंधु नाटी इमली मैदान पर 3.45 बजे 100 मीटर दूर मंदिर से श्रीराम, लक्ष्मण और माता सीता का पुष्पक विमान लेकर पहुंचे। बैरिकेडिंग पर मौजूद पुलिस अधिकारियों ने सिर्फ पुष्पक विमान और उसके साथ के लोगों को अंदर जाने की अनुमति दी। साथ चल रहे सैकड़ों यादव बंधुओं ने इसका विरोध किया।

Advertisement

इस बीच अचानक भगदड़ मचने से कई लोग एक-दूसरे पर गिर पड़े। इस आपाधापी में कुछ लोग घायल भी हो गए। भीड़ की स्थिति इतनी बिगड़ गई कि लोगों ने पुलिस द्वारा लगाई गई बैरिकेडिंग को भी तोड़ दिया। स्थिति को नियंत्रित करने के प्रयास में पुलिस-प्रशासन की कुछ व्यक्तियों के साथ धक्का-मुक्की हुई, जिसमें एक राज्य मंत्री रविंद्र जायसवाल के बेटे से भी पुलिस का टकराव हुआ। भीड़ को काबू में लाने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज का सहारा लेना पड़ा, जिसके बाद हालात कुछ हद तक सामान्य हो सकी।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page