वाराणसी
वाराणसी के मूर्धन्य एवं वरिष्ठ पत्रकार मनोकामना सिंह का निधन
वाराणसी। वरिष्ठ पत्रकार मनोकामना सिंह (72) का वाराणसी के वेदांता अस्पताल पांडेपुर में निधन हो गया। विगत कई दिनों से अस्पताल में भर्ती रहे। आज सुबह मणिकर्णिका घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। अंत्येष्टि के समय काशी के पत्रकार जगत के कई वरिष्ठ पत्रकार साहित्यकार समाज सेवी शामिल रहे। मनोकामना सिंह 1976 से अब तक जयदेश समाचार से जुड़े रहे।
मनोकामना सिंह जिले के कई सम्मानित समाचार पत्रों क्राइम की लेखनी से पत्रकारिता को उच्च शिखर पर ले जाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।
वरिष्ठ पत्रकार मनोकामना सिंह के निधन पर जौनपुर से विकास सिंह गाजीपुर से धर्मेंद्र मिश्रा डॉक्टर इंद्रजीत पांडे रविंद्र सिंह पवन श्रीवास्तव आशुतोष, सुमित सहित पत्रकार जगत की कई वरिष्ठ लोगों ने श्रध्दांजलि दी है।
जय देश परिवार की एक अपूरणीय क्षति श्री सिंह के जाने से हुई है
