Connect with us

राज्य-राजधानी

वाराणसी के पूर्व सीएमओ पर विजिलेंस का शिकंजा

Published

on

Loading...
Loading...

60 लाख की अघोषित संपत्ति का मामला दर्ज

लखनऊ। वाराणसी के पूर्व सीएमओ डॉ. महेंद्र प्रताप चौरसिया के खिलाफ विजिलेंस ने आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज किया है। वर्ष 2017 में उनकी संपत्तियों की प्रारंभिक जांच हुई थी जिसमें 60.77 लाख रुपये की अघोषित आय का खुलासा हुआ था।

Loading...

पिछले माह शासन के निर्देश पर विजिलेंस ने लखनऊ सेक्टर में मामला दर्ज कर जांच शुरू की। रिपोर्ट के मुताबिक गाजीपुर के मूल निवासी और वर्तमान में वाराणसी के सारनाथ में रहने वाले डॉ. चौरसिया ने वैध स्रोतों से 1.91 करोड़ रुपये की आय अर्जित की जबकि उनकी संपत्तियों और खर्चों का कुल मूल्य 2.51 करोड़ रुपये पाया गया।करीब 60.77 लाख रुपये के अंतर पर विजिलेंस द्वारा जवाब मांगे जाने पर डॉ. चौरसिया संतोषजनक उत्तर देने में असमर्थ रहे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page