Connect with us

राज्य-राजधानी

वायु सेना के विंग कमांडर पर जानलेवा हमला, आरोपी गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

बेंगलुरु। वायुसेना के विंग कमांडर और उनकी पत्नी स्क्वाड्रन लीडर मधुमिता के साथ मारपीट की चौंकाने वाली घटना सामने आयी है। यह हमला उस वक्त हुआ जब दोनों डीआरडीओ कॉलोनी से एयरपोर्ट जा रहे थे। रास्ते में एक बाइक सवार ने उनकी कार को रोका, गाली-गलौज की और फिर चाबी से हमला कर दिया।

विंग कमांडर बोस ने घटना का वीडियो साझा करते हुए बताया कि बाइक सवार व्यक्ति ने उनकी कार पर डीआरडीओ का स्टिकर देखकर अपशब्द कहे और उनकी पत्नी के खिलाफ भी अभद्र भाषा का प्रयोग किया। जब उन्होंने इसका विरोध किया, तो आरोपी ने उनके माथे पर चाबी मार दी, जिससे खून बहने लगा।

हमले के बाद विंग कमांडर बोस ने कहा कि वे सड़क पर खड़े होकर चिल्ला रहे थे कि देश की सेवा करने वालों के साथ इस तरह का व्यवहार हो रहा है। उन्होंने बताया कि अन्य लोग भी वहां आकर उनके खिलाफ बोलने लगे और एक व्यक्ति ने पत्थर से उनकी कार पर हमला किया, जो उनके सिर पर लग गया।

घायल होने के बावजूद विंग कमांडर और उनकी पत्नी पुलिस थाने पहुंचे लेकिन उन्हें कोई जवाब नहीं मिला। उन्होंने कर्नाटक में कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि अगर प्रशासन ने न्याय नहीं दिया तो वे मजबूरन जवाबी कार्रवाई करेंगे।

Advertisement

इस हमले के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और पुलिस जांच में जुट गई है। यह मामला सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और नागरिकों में आक्रोश देखा जा रहा है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page