Connect with us

वाराणसी

वाटर पार्क में डूबने से युवक की मौत, परिजनों ने गुपचुप किया अंतिम संस्कार

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। वाराणसी के पिंडरा क्षेत्र स्थित एक वाटर पार्क में सिंधोरा थाना क्षेत्र के भई गांव निवासी 30 वर्षीय अखिलेश कुमार की स्विमिंग पूल में डूबने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि, शुक्रवार की शाम अखिलेश अपने दो साथियों के साथ पिंडरा बाजार पहुंचा था। तीनों ने पहले शराब का सेवन किया और फिर पास ही स्थित स्विमिंग पूल में नहाने चले गए। नशे की हालत में अखिलेश गहराई में चला गया और डूब गया। काफी देर तक नजर न आने पर उसके साथियों ने तलाश शुरू की, तो वह बेसुध हालत में तलहटी में पड़ा मिला। तुरंत उसे पास के निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

Loading...

हैरानी की बात यह रही कि इस घटना की न तो पुलिस को सूचना दी गई और न ही कोई कानूनी कार्यवाही हुई। परिजनों ने आपसी सहमति से शव का गुपचुप तरीके से अंतिम संस्कार कर दिया। करीब डेढ़ साल पहले अखिलेश ने प्रेम विवाह किया था। उसकी एक छोटी बेटी भी है। मजदूरी कर वह परिवार का भरण-पोषण कर रहा था। उसके पिता रजायन राम की पहले ही मृत्यु हो चुकी है। इस हादसे ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है। साथ ही वाटर पार्क की सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page