Connect with us

गोरखपुर

वरिष्ठ समाजसेवी व एडवोकेट नीतीश सोलंकी ने जिला कारागार के बंदियों के लिए दिया वाटर कूलर

Published

on

Loading...
Loading...

जेल अधीक्षक में फीता काटकर किया उद्घाटन

गोरखपुर। जिला कारागार गोरखपुर में निरूद्ध बन्दियों को नीतीश सोलंकी एडवोकेट द्वारा जिला कारागार गोरखपुर में बन्दियों को पेट सम्बन्धी बीमारियों से बचाव हेतु एवं शुद्ध पेयजल की प्राप्ति के लिये वाटर कूलर एवं वाटर प्यूरीफायर दिया गया। जेल अधीक्षक गोरखपुर द्वारा उक्त मशीन का फीता काटकर उ‌द्घाटन किया गया। जिससे कारागार में निरूद्ध बन्दियों को शुद्ध पेयजल प्राप्त हो सके एवं उनका स्वास्थ्य अच्छा रहे। जेल अधीक्षक डी. के पाण्डेय द्वारा साथ में आये हरिनाथ सिंह एवं जोगेन्द्र चौहान व अन्य सदस्यों को उक्त सराहनीय कार्य के लिये धन्यवाद दिया।

इस अवसर पर जेल अधीक्षक  दिलीप कुमार पाण्डेय व जेलर अरूण कुमार कुशवाहा, नरेश कुमार, डिप्टी जेलर  विजय कुमार, आदित्य कुमार जायसवाल, अमिता श्रीवास्तव, कृष्णा कुमारी एवं अन्य कारागार कर्मी उपस्थित रहें।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page