Connect with us

गोरखपुर

वन नेशन–वन राशन कार्ड योजना से गोरखपुर के लाखों नागरिकों को मिला सीधा लाभ

Published

on

Loading...
Loading...

गोरखपुर से सांसद रवि किशन शुक्ला वन नेशन–वन राशन कार्ड (ONORC) योजना को लेकर पूछे गए प्रश्न के उत्तर में  स्पष्ट किया है कि यह योजना उत्तर प्रदेश सहित गोरखपुर ज़िले में अत्यंत सफल रही है और इससे प्रवासी श्रमिकों, असंगठित क्षेत्र के कामगारों एवं कमजोर वर्गों को बड़ा लाभ प्राप्त हुआ है।

सरकारी आंकड़ों के अनुसार, उत्तर प्रदेश में अब तक ONORC के अंतर्गत करोड़ों पोर्टेबिलिटी लेनदेन सफलतापूर्वक पूरे किए गए हैं। वहीं गोरखपुर ज़िले में लगभग 23 लाख से अधिक राशन कार्ड ट्रांजैक्शन दर्ज किए गए हैं, जो इस बात का प्रमाण है कि ज़िले के नागरिकों ने इस योजना का बड़े पैमाने पर लाभ उठाया है।

ONORC के माध्यम से उत्तर प्रदेश में 32.7 लाख मीट्रिक टन खाद्यान्न का वितरण किया गया, जिसमें से 0.49 लाख मीट्रिक टन खाद्यान्न गोरखपुर ज़िले के लाभार्थियों को प्राप्त हुआ। इस योजना ने उन प्रवासी श्रमिकों को विशेष राहत दी है जो रोज़गार के लिए राज्य या देश के अन्य हिस्सों में जाते हैं।

“वन नेशन–वन राशन कार्ड योजना गरीब और श्रमिक वर्ग के लिए सुरक्षा कवच साबित हुई है। गोरखपुर और पूर्वांचल के प्रवासी मजदूरों को अब देश के किसी भी कोने में राशन की सुविधा मिल रही है। यह प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के ‘सबका साथ, सबका विकास’ के संकल्प का जीवंत उदाहरण है।”

उन्होंने यह भी कहा कि केंद्र सरकार द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार देशभर में यह योजना *बिना किसी तकनीकी या प्रशासनिक बाधा के सुचारू रूप से संचालित* हो रही है, जिससे पारदर्शिता और भरोसा दोनों मजबूत हुए हैं।

Advertisement

सांसद रवि किशन ने विश्वास जताया कि आने वाले समय में यह योजना और अधिक प्रभावी होगी तथा कोई भी ज़रूरतमंद नागरिक खाद्यान्न से वंचित नहीं रहेगा।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page