Connect with us

पूर्वांचल

लोक निर्माण विभाग की लापरवाही से तीन महीने में सैकड़ो घायल, सांसद-विधायक भी सो रहे कुंभकरण की नींद

Published

on

Loading...
Loading...

जौनपुर। जनपद के थानागद्दी से मोढ़ेला रोड जो वाराणसी से आजमगढ़ को जोड़ती है और इसकी दूरी तकरीबन 12 किलोमीटर है जिसपर आये दिन लोग दुर्घटना के शिकार होते हैं। विगत तीन महीनों में सैकड़ों लोग दुर्घटना के वजह से घायल हुए हैं। लेकिन फिर भी लोक निर्माण विभाग ने अब तक इस मामले का संज्ञान नहीं लिया है।

इस क्षेत्र की सांसद प्रिया सरोज हैँ और उनके पिता तूफानी सरोज भी जाने-माने नेता हैं। उसके बाद भी ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। क्षेत्र की जनता अगर नेताजी के यहां अपना दर्द बयां करती है, तो बस यही सुनने को मिलता है कि, बीजेपी की सरकार है उनसे जाकर कहो।

Advertisement

एक तरह से देखा जाए तो जौनपुर जिले में सांसद और विधायक के होने के बावजूद भी लोग अपने क्षेत्र विशेष के लिए कुछ कार्य नहीं करते। ऐसे में जौनपुर जिले का विकास अन्य जिलों के मुकाबले कई साल पीछे है। अगर सांसद, विधायक और लोक निर्माण विभाग इसी तरह लापरवाह बने रहेंगे तो आने वाले समय में जौनपुर जिला संभवतः विकास के मामले में अन्य शहरों से 50 साल तक पीछे चला जाएगा। वैसे भी जनपद में इन्वेस्टमेंट के नाम पर लोगों को बस लॉलीपॉप ही मिलता है। जनपद में कई बड़ी कंपनियां आने से कतराती हैं। जिसमें सबसे बड़ा दोष यहां के प्रशासन और सांसद-विधायक का है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page