Connect with us

वाराणसी

लोकबंधु राजनारायण के ज्येष्ठ पुत्र राधेमोहन के निधन पर पूर्व मेयर ने किया शोक व्यक्त

Published

on

Loading...
Loading...

मिर्जामुराद (वाराणसी)। लोकबंधु राजनारायण सिंह के ज्येष्ठ पुत्र एवं डॉ. राममनोहर लोहिया पीजी कॉलेज, भैरवतालाब के पूर्व प्रबंधक राधेमोहन सिंह उर्फ़ कल्लन बाबू के निधन के चौथे दिन मिर्जामुराद क्षेत्र के कल्लीपुर गांव स्थित उनके आवास पर पहुँचकर वाराणसी के पूर्व मेयर कौशलेंद्र सिंह व युवा कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष विकास राय ने उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए शोक व्यक्त किया। उन्होंने मुखाग्नि देने वाले उनके बेटे सुशील सिंह “तोयज” सहित उनके परिवारजनों को ढाढ़स बंधाया।

Loading...

श्रद्धा सुमन अर्पित करने वालों में मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष भाजपा सुरेश सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता रामदुलार सिंह, अशोक सिंह, आईजा के जिला अध्यक्ष अरुण सिंह, पूर्व महामंत्री सेंट्रल बार अश्वनी राय, प्रमोद सिंह, शैलेश राय, नटराज सिंह समेत अन्य दर्जनों लोग उपस्थित रहे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page