Connect with us

पूर्वांचल

लाल बहादुर शास्त्री और महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुलिस कर्मियों ने दी सलामी

Published

on

Loading...
Loading...

गाजीपुर। जनपद में बुधवार को राष्ट्रीय पर्व गाँधी जयंती के अवसर पर पुलिस लाइन गाजीपुर में पुलिस अधीक्षक गाजीपुर द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए सलामी दी गई। इसके साथ ही पुलिस अधीक्षक द्वारा राष्ट्रीय पर्व के शुभ अवसर पर समस्त पुलिस कर्मियों को शपथ दिलाई गई तथा महात्मा गाँधी के जीवन संघर्ष एवं उनकी देश सेवा व उनके जीवन मूल्य पर प्रकाश डाला गया।

पुलिस अधीक्षक द्वारा समस्त सफाई कर्मियों को उपहार स्वरूप अंग वस्त्र प्रदान किये गये। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण , प्रतिसार निरीक्षक एवं समस्त अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page