अपराध
लाखों की हेरोइन के साथ एक तस्कर गिरफ्तार
वाराणसी। मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम के लिये गठित ए.एन.टी एफ ऑपरेशनल यूनिट वाराणसी एवं चौबेपुर पुलिस की टीम अपरेशन में मंगलवार की देर रात कैथी गांँव के निवासी राहुल सिंह पुत्र ओम प्रकाश सिंह उम्र 40 वर्ष को लाखों रुपये की हिरोइन के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

पुलिस द्वारा पूछताछ करने पर अभियुक्त ने बताया कि, वह कई सालों से कैथी सहित आस-पास के जिलों में हेरोइन बेच कर अपना खर्च चलाता था। मैं जब भी पुलिस को देखता हेरोइन को छुपाकर रख लेता था। जिसके बाद मांग के अनुसार आस-पास के जनपदों में बिक्री करता था। पुलिस तस्कर पर कई दिनों से नजर रख रही जा थी। खास मुखबिर की सूचना के बाद पुलिस ने मार्कंडेय महादेव कैथी से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार युवक के पास से 216 ग्राम के साथ एक तराजू और नगद 770 रूपये बरामद किया। बरामद हीरोइन का अंतराष्ट्रीय मूल्य 50 लाख रुपये आका गया है।
गिरफ्तारी करने वालों में ए.एन.टीएफ यूनिट सुनील कुमार त्रिपाठी, इंद्रजीत कुमार, शक्तिधर पाण्डेय सभी वाराणसी के साथ ए.एन.टी.एफ यूनिट गाजीपुर के सुरेश गिरि इंद्रपाल साहित कैथी चौंकी इंचार्ज संजय राय, चौबेपुर पुलिस भी शामिल रही।
