Connect with us

वाराणसी

लहुराबीर व्यापारियों ने पुलिस कर्मियों का किया सम्मान, स्वतंत्रता दिवस पर बढ़ाया उत्साह

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लहुराबीर व्यवसायी समिति (रजि.) ने थाना चेतगंज कमिश्नरेट वाराणसी के कर्मठ एवं निष्ठावान पुलिस कर्मियों का सम्मान किया। क्षेत्र के सभी सम्मानित व्यापारी बंधुओं ने समाज में कानून व्यवस्था और जनता की सुरक्षा के लिए 24×7 तत्पर रहने वाले पुलिस अधिकारियों और कर्मियों को अंगवस्त्रम पहनाकर तथा मिष्ठान खिलाकर उनका आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में प्रभारी निरीक्षक दिलीप मिश्रा, वरिष्ठ उप निरीक्षक रंजीत कुमार श्रीवास्तव सहित सभी चौकी प्रभारी, हेड मुहर्रिर, कांस्टेबल गण और महिला हेल्पडेस्क से जुड़े कर्मियों को उपहार भेंट कर उनके समाजहित कार्यों की सराहना की गई। इस अवसर पर प्रभारी निरीक्षक दिलीप मिश्रा को क्षेत्र में कानून व्यवस्था की सुदृढ़ स्थिति बनाए रखने और एक वर्ष के सफल कार्यकाल के लिए स्मृति चिन्ह एवं अंगवस्त्रम देकर विशेष रूप से सम्मानित किया गया।

Loading...

समारोह में संरक्षक अजय तुलस्यान, अनुपम राय, विक्रम सिंह, रुप चन्द्र अग्रवाल, संतोष कुमार अग्रवाल, अध्यक्ष रजनीश कन्नौजिया, महामंत्री दिनेश अग्रवाल, कोषाध्यक्ष जितेंद्र पटेल, उपाध्यक्ष संजय चौबे, अमित पाण्डेय, प्रदीप गिनोडिया, राम कुमार अग्रवाल, चेतन बेरी, राजेश साहू, संदीप गुप्ता, मनीष महेश्वर, अजित सिंह, जयचंद शर्मा, राजेन्द्र शास्त्री, आशीष कुमार सहित समिति के सभी पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page