वाराणसी
लक्ष्मी होम्योपैथिक क्लिनिक के द्वारा मुफ़्त स्वास्थ्य जाँच के कैम्प का आयोजन किया गया
रिपोर्ट – प्रदीप कुमार
वाराणसी। लंका स्थित 8 जनवरी रविवार का दिन जरूरतमंद लोगो के बेहद ख़ास रहा। दरअसल वाराणसी लंका के लक्ष्मी होम्योपैथिक क्लिनिक के द्वारा निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर कैम्प लगाया गया। यह शिविर लंका के सुसुवाही लक्ष्मी होम्योपैथिक क्लिनिक में लगाया गया। इस शिविर में 430 जरूरतमंद लोगो ने निशुल्क स्वाथ्य की जांच करवाई और परामर्श लिया। इस शिविर में मुख्य रूप से डॉक्टर आर के व अन्य टीम के सदस्यों ने कैम्प को सफल बनाने में सहयोग किया। वहीँ लक्ष्मी होम्योपैथिक क्लिनिक के ऑनर डॉ आर के व उनके क्लीनिक के स्टाफ के डाक्टरों व टीम के द्वारा लोगो के स्वास्थ्य की जांच की गयी और उन्हें मुफ्त में दवाएं भी दिए। वहीँ अगर किसी मरीज की हालत जायदा खराब दिखाई दी तो उन्हें आगे के इलाज के लिए भारी छूट के साथ इलाज जारी रखने के लिए सलाह दी। वहीँ इस कैम्प में मुख्य अतिथि के रूप में लक्ष्मी होम्योपैथिक क्लीनिक के ऑनर डॉ आर के मौजूद रहें। जिन्होंने इस कैम्प की प्रशंसा की और कहा की जिस तरह लक्ष्मी होम्योपैथिक क्लिनिक हॉस्पिटल के द्वारा इस कैम्प को लगाकर जरूरमंद लोगो की मदद की गयी है। ऐसे ही समाज के अन्य सक्षम लोग सामने आएं की ऐसे कैम्प का आयोजन करें।
