Connect with us

पूर्वांचल

रेल की पटरी पर मिला घर से लापता महिला का शव

Published

on

Loading...
Loading...

जौनपुर। बरसठी के जंघई-जफराबाद रेल मार्ग पर रायपुर गांव के पास मंगलवार को रेल पटरी के पास एक महिला का शव मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। परिवार के अनुसार, महिला की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी।

मिली जानकारी के मुताबिक, मनीपुर गांव की रहने वाली संतराजी देवी (56 वर्षीय) पत्नी जमींदार पटेल, सोमवार की सुबह अपने घर से निकली थीं और उसके बाद से लापता थीं। परिवार उनकी तलाश कर रहा था और मंगलवार सुबह रायपुर गांव के पास रेल पटरी के किनारे उनका शव पाया गया।

Loading...

मृतका के पति राजगीर का काम करते हैं। बेटे रमेशचंद्र पटेल ने भी पुष्टि की कि उनकी मां की मानसिक स्थिति सही नहीं थी। थानाध्यक्ष राजेश यादव ने बताया कि, ऐसा माना जा रहा है कि ट्रेन की चपेट में आने से उनकी मौत हुई होगी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page