Connect with us

वायरल

रिहायशी बिल्डिंग में लगी भीषण आग, क्षेत्र में हड़कंप

Published

on

Loading...
Loading...

सहरसा के सदर थाना क्षेत्र के महावीर चौक के कृष्णानगर इलाके में एक रिहायशी बिल्डिंग में भीषण आग लग गई जिससे पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट होने की संभावना है हालांकि इसके सटीक कारणों का पता नहीं चल पाया है। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया।

Loading...

बताया जा रहा है कि चार मंजिला इमारत में स्थित साड़ी के गोदाम में आग लगी थी जिससे अफरा-तफरी का माहौल बन गया। साईबर डीएसपी अजीत कुमार ने जानकारी दी कि आग पूरी तरह से बुझा ली गई है और इसके कारणों की जांच की जा रही है साथ ही नुकसान का भी आकलन किया जा रहा है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page