Connect with us

वायरल

राष्ट्र हित में शत-प्रतिशत मतदान करें : विश्व हिन्दू परिषद

Published

on

प्रतापगढ़। विश्व हिन्दू परिषद जिला कुण्डा के प्रखण्ड कालाकांकर मानिकपुर से प्रारम्भ हुई। सन्त यात्रा प्रखंड कुण्डा , बिहार, बाबागंज, रामपुर, लालगंज, सांगीपुर होते हुए प्रखण्ड लक्ष्मणपुर के संकटमोचन धाम सगरा सुन्दर पहुंची। जहां विश्व हिन्दू परिषद के कार्यकर्ताओं ने सन्त सभा का आयोजन किया। जिसमें विश्व हिन्दू परिषद के दायित्व धारियों ने सन्तों का माल्यार्पण करके स्वागत किया एवं सभी राम भक्तों ने सन्तों के ऊपर पुष्प वर्षा करके आशीर्वाद प्राप्त किया।

वहीं सन्तों ने राष्ट्र हित में शत प्रतिशत मतदान करने का आवाहन किया सन्तों ने अपने सम्बोधन में कहा कि हमें ऐसी सरकार बनानी है जिससे जनसंख्या नियंत्रण कानून, CAA, NRC, UCC जैसे कानून लागू हो सकें।

इस अवसर पर विश्व हिन्दू परिषद जिला मार्ग दर्शक मंडल सोमेन्द्र गिरि, आचार्य धीरेन्द्र पाल महाराज ,आचार्य अम्बिका प्रसाद महाराज, प्रशांत कृष्ण शास्त्री महाराज , गंगा प्रसाद महाराज तथा विश्व हिन्दू परिषद के जिलाध्यक्ष संजय उपाध्याय, जिला मंत्री नागेन्द्र भूषण शुक्ल, जिला विशेष सम्पर्क प्रमुख बृजेश शुक्ल, जिला गौरक्षा प्रमुख दिलीप तिवारी, प्रचार प्रसार प्रमुख अजय , सुरज,जिला बजरंग सहसंयोजक सम्राट हिन्दू, सहसंयोजक मधुबन,अभय सिंह ,संघ सेवा प्रमुख पद्म पाणि पाण्डेय,अभय शुक्ल, साहब शुक्ल,संजय शुक्ल समाजसेवी, मोटू शुक्ल, डॉ हरिश्चंद्र शुक्ल, मोहित वैश्य, उमेश मिश्र, मंडन मिश्र,दीपक शुक्ल , सुरेश मिश्र मदन अनूप त्रिपाठी, कुलदीप त्रिपाठी, सन्तोष तिवारी आदि सनातनी भाई बहन उपस्थित रहें। सबने राष्ट्र हित मे शत प्रतिशत मतदान का संकल्प लिया।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page