Connect with us

वाराणसी

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल सपरिवार मां गंगा की आरती में हुए शामिल

Published

on

Loading...
Loading...

रिपोर्ट – प्रदीप कुमार

Loading...

वाराणसी । देश के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल शुक्रवार शाम सपरिवार मां गंगा की आरती में शामिल हुए। कड़ी सुरक्षा के बीच पत्नी अरुणी डोभाल के साथ दशाश्वमेध घाट पर पहुंचे एनएसए का स्वागत गंगा सेवा निधि के पदाधिकारियों के साथ डीसीपी काशी जोन सहित अन्य अफसरों ने किया। घाट की मढ़ी पर बैठकर कर एनएसए ने मां गंगा की भव्य और दिव्य आरती देखी। एनएसए दो दिवसीय निजी दौरे पर वाराणसी में है। अपरान्ह में उन्होंने विंध्यवासिनी धाम मिर्जापुर में दर्शन-पूजन किया। शनिवार को बाबा कालभैरव ,काशी विश्वनाथ मंदिर और श्री संकटमोचन दरबार में दर्शन-पूजन कर सकते हैं।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page