Connect with us

गोरखपुर

रामगढ़ताल पुलिस ने छिनैती के मामले में अभियुक्त को किया गिरफ्तार

Published

on

मोबाइल व स्कूटी बरामद

गोरखपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण एवं अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को छिनैती के एक मामले में सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक नगर के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी कैण्ट के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष रामगढ़ताल नितिन रघुनाथ श्रीवास्तव के नेतृत्व में उपनिरीक्षक आलोक सिंह पुलिस टीम के साथ थाना रामगढ़ताल पर पंजीकृत मुकदमा संख्या 58/2026 धारा 304(2) बीएनएस से संबंधित अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफल रहे।

पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त मयंक कुमार उर्फ सूरज पुत्र स्वर्गीय राजेन्द्र प्रसाद निवासी कोडार उर्फ बघोट थाना बड़हलगंज जनपद गोरखपुर को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से छिनैती की गई एक अदद मोबाइल तथा घटना में प्रयुक्त एक अदद स्कूटी बरामद की गई। बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गई है। अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस के अनुसार 28 जनवरी 2026 को वादी द्वारा थाना रामगढ़ताल पर तहरीर दी गई थी, जिसमें आरोप लगाया गया था कि स्कूटी सवार युवक ने धक्का देकर उनका मोबाइल छीन लिया और मौके से फरार हो गया। तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई, जिसके क्रम में अभियुक्त की पहचान कर उसे गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध मुकदमा संख्या 58/2026 धारा 304(2) एवं 317(2) बीएनएस थाना रामगढ़ताल जनपद गोरखपुर में अभियोग पंजीकृत है। इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक आलोक सिंह चौकी प्रभारी पामपैराडाइज, उपनिरीक्षक राकी कुमार गुप्ता तथा कांस्टेबल अजय यादव थाना रामगढ़ताल जनपद गोरखपुर की भूमिका सराहनीय रही।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page