Connect with us

वाराणसी

राजातालाब पुलिस ने गोतस्करी के चार आरोपियों को दबोचा

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। राजातालाब पुलिस ने नौ गोवंश पशुओं को बिहार ले जाते समय गोतस्करी के 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई क्षेत्र के टोडरपुर गांव स्थित बगीचे के पास की गई, जहां से अभियुक्त एक पिकअप वाहन पर गोवंशी पशुओं को लादकर नौबतपुर चंदौली होते हुए बिहार बॉर्डर पार कराने की तैयारी में थे।

पुलिस को सूचना मिलने पर रात्रि के समय छापेमारी की गई, जिसमें मौके से चारों अभियुक्तों को पकड़ लिया गया। गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों में बच्चन कुमार गोड़ उर्फ लफडू  (पुत्र मोहन गोड़ निवासी ग्राम धरसौना थाना चोलापुर), अकबर उर्फ टिल्लू (पुत्र स्वर्गीय रसूल निवासी पड़री थाना पड़री मिर्जापुर), एहसान नट (पुत्र मोहम्मद अली निवासी आरसी नगर पड़ी थाना पड़ी मिर्जापुर) तथा दिनेश राजभर (पुत्र कालीचरण निवासी ग्राम टोडरपुर राजातालाब, वाराणसी) शामिल हैं।

Loading...

राजातालाब पुलिस के अनुसार, सभी अभियुक्तों का आपराधिक रिकॉर्ड भी दर्ज है। बरामद किए गए गोवंश पशुओं को पुलिस ने मुक्त करा दिया है, जबकि गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

इस कार्रवाई में पुलिस टीम के सदस्य राजेश कुमार मौर्य, इमाम हसन, अजब सिंह, सूरज चौरसिया, राजू और मुकेश कुमार शामिल रहे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page