Connect with us

गाजीपुर

रमेश यादव पुनः यादव महासभा के बने प्रदेश महासचिव

Published

on

नन्दगंज (गाजीपुर)। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता ग्रामसभा कट्या सादात के प्रधान रमेश सिंह यादव को अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा उत्तर प्रदेश का प्रदेश महासचिव के पद पर पुनः नियुक्त किए जाने पर गाजीपुर के जिलाध्यक्ष सुजीत यादव ने बधाई व शुभकामनाएं देते हुए यादव महासभा के प्रदेशाध्यक्ष अशोक यादव व प्रदेश संयोजक लालजी यादव का आभार व्यक्त किया है।

जिलाध्यक्ष सुजीत यादव ने कहा कि प्रदेश टीम में गाजीपुर का नेतृत्व करने का मौका मिलना गौरव की बात है। वहीं नवनियुक्त प्रदेश महासचिव रमेश यादव ने कहा कि प्रदेश का महासचिव बनना एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। हम विश्वास दिलाते हैं कि अपने नेतृत्व और अनुभव से यादव महासभा संगठन को नई ऊंचाइयों पर ले जाने में मदद करेंगे।

रमेश सिंह यादव को पुनः प्रदेश महासचिव बनाये जाने  जनपद के कार्यकारी जिलाध्यक्ष रामज्ञान यादव, जिला प्रवक्ता सुभाष यादव, जिलाध्यक्ष शिक्षक प्रकोष्ठ अजय यादव, युवा नेता राहुल यादव, सादात ब्लॉक अध्यक्ष ललिता प्रसाद यादव आदि लोगों ने बधाई तथा शुभकामनाएं दी है।

Advertisement
Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page