Connect with us

गाजीपुर

रंगोली प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा

Published

on

Loading...
Loading...

मुहम्मदाबाद (गाजीपुर) जयदेश। नगर पालिका परिषद मोहम्मदाबाद द्वारा स्वच्छ वसंत उत्सव के अंतर्गत नगर क्षेत्र के नवापुरा स्थित पब्लिक नेशनल स्कूल में रंगोली प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण व सामाजिक जागरूकता से जुड़े विषयों पर आकर्षक एवं संदेशपरक रंगोलियाँ बनाकर अपनी रचनात्मक प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।

इस अवसर पर नगर पालिका परिषद मोहम्मदाबाद के अधिशासी अधिकारी रविंद्र मोहन मुख्य रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने स्वच्छता के महत्व पर विस्तार से अपने विचार रखते हुए कहा कि किसी भी नगर की सुंदरता और स्वस्थ वातावरण का आधार स्वच्छता ही है। उन्होंने कूड़ा पृथक्करण, खुले में शौच मुक्त नगर, सिंगल यूज़ प्लास्टिक का प्रयोग न करने तथा गीले-सूखे कचरे को अलग-अलग रखने की आवश्यकता पर विशेष जोर दिया। साथ ही उन्होंने छात्र-छात्राओं एवं विद्यालय के समस्त अध्यापकों को स्वच्छता बनाए रखने की शपथ भी दिलाई।

कार्यक्रम में स्वच्छता अभियान के ब्रांड एंबेसडर संतोष यादव ने बच्चों से अपील करते हुए कहा कि वे अपने घरों का कूड़ा-कचरा इधर-उधर न फेंकें, बल्कि डस्टबिन में ही डालें, ताकि सफाई कर्मी घर-घर जाकर कचरे का सही ढंग से निस्तारण कर सकें। उन्होंने कहा कि बच्चों की छोटी-छोटी आदतें ही बड़े बदलाव का आधार बनती हैं।

वहीं जिओ स्टेट के अमरेंद्र सिंह ने स्वच्छता अभियान पर विस्तारपूर्वक प्रकाश डालते हुए कहा कि स्वच्छ वातावरण न केवल बीमारियों से बचाता है, बल्कि समाज को स्वस्थ और जागरूक बनाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने स्वच्छता को जन-आंदोलन बनाने की आवश्यकता पर बल दिया।

कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य ने नगर पालिका परिषद, अतिथियों, अध्यापकों तथा छात्र-छात्राओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन बच्चों में सामाजिक जिम्मेदारी और स्वच्छता के प्रति जागरूकता पैदा करते हैं। उन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी सहयोगियों का धन्यवाद ज्ञापित किया।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page