Connect with us

मऊ

योगासन खेलों की बढ़ रही लोकप्रियता : राजन वैदिक

Published

on

Loading...
Loading...

मऊ। एंजेल लर्निंग गार्डन स्कूल में आयोजित योग सत्र के दौरान राष्ट्रीय योगासन कोच राजन वैदिक ने कहा कि योगासन खेल की लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। उन्होंने बताया कि बच्चों और युवाओं में योगासन के प्रति रुचि में लगातार वृद्धि हो रही है।

राजन वैदिक ने जानकारी दी कि भारत सरकार के खेल और आयुष मंत्रालय योगासन को बढ़ावा देने के लिए सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं। उन्होंने यह भी बताया कि नेशनल गेम्स और खेलो इंडिया जैसे राष्ट्रीय मंचों पर योगासन खिलाड़ियों का प्रदर्शन बेहतरीन रहा है।

इसके साथ ही उन्होंने यह खुशखबरी दी कि वर्ष 2026 के एशियाई खेलों में योगासन को ट्रायल खेल के रूप में शामिल किया जाएगा जो इस खेल के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है।सत्र के दौरान उन्होंने विद्यार्थियों को योगासन के विभिन्न आसनों का अभ्यास करवाया और उनके शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक लाभों की जानकारी दी।

कार्यक्रम के अंत में उन्होंने सभी से नियमित योग करने और इसे अपने जीवन का हिस्सा बनाने की अपील की ताकि स्वस्थ समाज के निर्माण में योगदान दिया जा सके।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page