Connect with us

गाजीपुर

यूनियन बैंक ने जागरूकता शिविर का किया आयोजन

Published

on

Loading...
Loading...

गाजीपुर (जयदेश)। सार्वजनिक क्षेत्र के अग्रणी बैंक यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया ने विकास भवन आरटीआई चौराहा पर भारत सरकार के वित्तीय समावेशन कार्यक्रम के अंतर्गत जागरूकता शिविर का आयोजन किया।

शिविर में प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, अटल पेंशन योजना, री-केवाईसी, बैंक खातों में नामांकन सुविधा और डिजिटल धोखाधड़ी से बचाव जैसे विषयों पर विस्तार से जानकारी दी गई।

इस मौके पर भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के अधिकारी श्रवण कुमार ने कहा कि ऐसे शिविरों का उद्देश्य हर पात्र वयस्क को सरकारी सुरक्षा योजनाओं से जोड़ना है, ताकि किसी आकस्मिक परिस्थिति में उनके परिवार को आर्थिक सुरक्षा मिल सके। उन्होंने बैंक नामांकन सुविधा, री-केवाईसी के महत्व और तकनीकी युग में डिजिटल फ्रॉड से सतर्क रहने की जरूरत पर भी जोर दिया।

Advertisement

कार्यक्रम के अंत में जिला अग्रणी प्रबंधक ने सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया और बताया कि गाजीपुर जिले में अब तक दो एफआई संतृप्ति शिविर आयोजित किए जा चुके हैं।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page