Connect with us

गाजीपुर

युवक की संदिग्ध हालात में मौत, पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम

Published

on

Loading...
Loading...

गाजीपुर। दुल्लहपुर थाना क्षेत्र स्थित जलालाबाद ग्रामसभा में 20 वर्षीय प्रकाश प्रजापति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना की जानकारी परिजनों ने तत्काल जलालाबाद चौकी को दी।

मृतक के पिता सरोज प्रजापति ने पुलिस को दिए लिखित बयान में बताया कि प्रकाश पिछले कुछ दिनों से मानसिक रूप से अस्वस्थ चल रहा था। मंगलवार को घटना के समय वे बाजार गये हुए थे, जबकि उनकी पत्नी भी घर पर मौजूद नहीं थीं। घर में केवल वृद्ध मां मधुनी देवी थीं, जो खुद भी बीमारी से पीड़ित हैं।

Loading...

सरोज प्रजापति ने बताया कि घर लौटने पर उन्होंने प्रकाश को जमीन पर गिरा हुआ और दर्द से कराहते हुए पाया। तुरंत स्थानीय चिकित्सक डॉ. अनिल वर्मा को बुलाया गया, लेकिन जांच के दौरान डॉक्टरों ने प्रकाश को मृत घोषित कर दिया। मौत बीमारी के कारण हुई या किसी अन्य वजह से, इस पर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है।

सूचना मिलते ही जलालाबाद चौकी प्रभारी प्रदीप मिश्रा दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि मामला संदिग्ध प्रतीत होने के कारण शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page