Connect with us

गोरखपुर

युवक की बेरहमी से हत्या, खेत में मिला शव

Published

on

Loading...
Loading...

गोरखपुर। जिले के गीडा थाना क्षेत्र के पेवनपुर गांव में सरसों के खेत में एक अज्ञात युवक का खून से लथपथ शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। युवक के सीने में चाकू धंसा हुआ था और शरीर पर कई गहरे घाव के निशान मिले हैं।

घटनास्थल से करीब 20 मीटर की दूरी पर शराब की खाली बोतलें और पानी के पाउच बरामद हुए हैं। आशंका जताई जा रही है कि हत्या से पहले वहां पार्टी हुई थी और किसी विवाद के बाद वारदात को अंजाम दिया गया।

Loading...

ग्रामीणों ने बताया कि शनिवार सुबह खेत की ओर जाने पर यह दृश्य देखकर उनके होश उड़ गए। सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मृतक के पास से ईयरबड्स मिले हैं, लेकिन मोबाइल फोन गायब है। पुलिस इस एंगल से भी जांच कर रही है कि मामला लूट का है या फिर साजिशन हत्या की गई है। अब तक युवक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page