Connect with us

अपराध

मोबाइल फोन पर धमकी देकर पैसे की मांग करने का आरोपी गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

कब्जे से धमकी देने में प्रयुक्त मोबाइल फोन बरामद

Loading...

भदोही; गुलाब चंद यादव पुत्र स्व0 बागेश्वर प्रसाद यादव निवासी कीर्तिपुर, करियांव थाना व जनपद भदोही द्वारा थाना भदोही पर सूचना दिया गया कि उनके मोबाइल फोन पर अज्ञात व्यक्ति द्वारा फोन करके जान से मारने की धमकी देते हुए पैसे की मांग की गई। सूचना पर तत्समय ही अज्ञात के विरुद्ध मु0अ0सं0-90/2023 धारा- 386 504 507 भा0द0वि0 का अभियोग पंजीकृत कर विवेचनात्मक कार्यवाही प्रचलित की गई।
डॉ0 अनिल कुमार, पुलिस अधीक्षक भदोही द्वारा पंजीकृत अभियोग के अनावरण व घटना में शामिल अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु निर्देश के क्रम में स्थानीय पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए प्रकाश में आए अभियुक्त दिनेश कुमार गौतम पुत्र लालमनि गौतम निवासी कीर्तिपुर, करियांव थाना व जनपद भदोही को रेलवे स्टेशन भदोही के बाहर मंदिर के पास से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई है। गिरफ्तारशुदा अभियुक्त के कब्जे से धमकी देने में प्रयुक्त मोबाइल फोन बरामद किया गया। अभियुक्त के अन्य आपराधिक घटनाओं में संलिप्तता की जांच सहित आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए चालान मा0 न्यायालय किया गया।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page