वाराणसी
मैदागिन पार्टी कार्यालय राजीव भवन पर 50 सपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की
वाराणसी। मैदागिन पार्टी कार्यालय पर समाजवादी पार्टी से पूर्व पार्षद प्रत्याशी रहे पारसनाथ यादव के साथ 50 सपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व मंत्री अजय राय जी,महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे व जिलाध्यक्ष राजेश्वर पटेल के हाथों कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।
सदस्यता कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री वरिष्ट कांग्रेस नेता अजय राय रहे
कार्यक्रम का अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे ने किया
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में जिलाध्यक्ष राजेश्वर पटेल उपस्थिति रहे
कार्यक्रम का संचालन जिलाध्यक्ष आर.टी.आई प्रकोष्ठ राजेश त्रिपाठी ने किया
धन्यवाद ज्ञापन संजय निगम महानगर अध्यक्ष आ.टी.आई प्रकोष्ठ ने किया
सदस्यता ग्रहण करने वालो में पारसनाथ यादव,प्रवीण यादव,गुलशन गुप्ता,ज्वाला प्रसाद,सन्तोष कुमार,सन्तोष सेठ,आशीष सिंह,अनवर खान,इमरान अहमद,राहुल यादव,गोपाल यादव,रवि यादव,बच्चेलाल गुप्ता,विनोद कुमार,गुड्डू विश्वकर्मा,सूर्य प्रताप वर्मा,जीशान खान समेत अन्य लगभग 50 लोगो ने सदस्यता ग्रहण किये।
पूर्व मंत्री अजय राय ने कहा की भाजपा की जनविरोधी नीतियों से हर वर्ग परेशान है वही समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सँघर्ष करने में नाकाम साबित हो रहे है।प्रदेश के मुख्यधारा के मुद्दों पर,जनमुद्दों कांग्रेस पार्टी सँघर्ष कर रही है।लगातार कांग्रेस पार्टी सड़को पर जनहित के मुद्दों पर लड़ रही है।भाजपा राज में उत्पीड़न सर चढ़ के बोल रहा है।सच तो यह है की जनता भाजपा से त्रस्त है।वास्तविकता यह है की भाजपा राज में उत्तर प्रदेश में अराजकता का बोलबाला है।नए सदस्यों का कांग्रेस पार्टी में स्वागत है।
कार्यक्रम में – प्रमुख रूप से पारसनाथ यादव,राजेन्द्र श्रीवास्तव, कीर्ति प्रकाश पाण्डेय, सुरेंद्र पांडेय, पवन टण्डन,गोपाल चौबे,तहसीलदार पाण्डेय, नितेश मिश्रा,अमन अग्रवाल, सन्दीप भारती, ऋषि श्रीवास्तव, विनोद अग्रवाल,जितेंद्र मिश्रा, उमर फारूक,शेख मोहम्मद,हरिदास यादव आदि लोगो उपस्थिति रहे।
