Connect with us

गाजीपुर

मुहम्मदाबाद पुलिस ने देसी पिस्तौल के साथ अभियुक्त को दबोचा

Published

on

गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत मुहम्मदाबाद थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर एक वांछित अपराधी को हाटा रेलवे क्रॉसिंग के पास से गिरफ्तार किया। अभियुक्त के पास से एक देसी तमंचा .315 बोर व एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान विकास साहनी उर्फ राजा उर्फ टकला पुत्र सरोज साहनी उर्फ सूरज साहनी, निवासी मकान संख्या बी-03/71, भदेनी शिवाला कॉलोनी, थाना भेलूपुर, जनपद वाराणसी, उम्र लगभग 25 वर्ष के रूप में हुई है।

पुलिस द्वारा की गई छानबीन में पता चला कि अभियुक्त के खिलाफ कई आपराधिक मामले पहले से ही दर्ज हैं। वह चोरी के मामलों में मुहम्मदाबाद थाना में वांछित था।

गिरफ्तारी के उपरांत अभियुक्त के विरुद्ध मु.अ.सं. 101/2025, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Advertisement
Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page