Connect with us

अपराध

मुरादाबाद में कांस्टेबल की हत्या का खुलासाः पति और रिश्तेदार गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

मुरादाबाद के कटघर इलाके में रामगंगा नदी के किनारे मिले सिर कटे शव की पहचान महिला कांस्टेबल रिंकी (35) के रूप में हुई है, जो रामपुर में तैनात थीं। पुलिस ने इस हत्या के मामले में रिंकी के पति सोनू कुमार और उसके बहनोई ब्रजपाल को गिरफ्तार कर लिया है। रिंकी की गुमशुदगी की रिपोर्ट 14 अक्तूबर को सोनू ने दर्ज कराई थी। जांच के दौरान रामगंगा नदी के किनारे अज्ञात महिला का शव मिला, जिसकी शिनाख्त रिंकी के परिजनों ने की।

पूछताछ में सोनू ने हत्या की बात कबूल की और बताया कि उसने अवैध संबंध के शक के चलते अपनी पत्नी की हत्या की थी। सोनू ने अपने बहनोई ब्रजपाल के साथ मिलकर रिंकी का गला घोंटकर हत्या की और फिर चाकू से उसका सिर धड़ से अलग कर दिया। इसके बाद दोनों ने शव के टुकड़े मुरादाबाद के कटघर इलाके में फेंक दिए।

Loading...

पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल किया गया चाकू और ब्रजपाल की कार भी बरामद कर ली है। मामले की जांच के लिए डीएनए सैंपल भेजे गए हैं, ताकि शव की सही शिनाख्त हो सके।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page