Connect with us

मऊ

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में कई जोड़ों का विवाह संपन्न

Published

on

Loading...
Loading...

मऊ में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 103 जोड़ों का विवाह सम्पन्न हुआ। यह आयोजन विभूति नारायण इंटर कॉलेज, सूरजपुर, विकास खंड-फतहपुर मण्डाव में हुआ, जिसमें दोहरीघाट से 26, फतहपुर मण्डाव से 21, बड़रांव से 18, मुहम्मदाबाद गोहना से 12, घोसी से 11, कोपागंज से 8 और रानीपुर से 7 जोड़ों ने हिस्सा लिया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मधुबन क्षेत्र के विधायक श्री रामविलास चौहान, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री मनोज राय, पूर्व ब्लॉक प्रमुख श्री सर्वेश राय और जिला समाज कल्याण अधिकारी मऊ सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। उन्होंने जोड़ों को आशीर्वाद दिया और मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना की जानकारी दी।

Loading...

इस योजना के तहत विवाहित जोड़ों को उपहार स्वरूप साड़ी सेट, दूल्हे के लिए कपड़े, चांदी की बिछिया और पायल, स्टील डिनर सेट, प्रेशर कुकर, ट्रॉली बैग, वैनिटी किट और दीवार घड़ी दी गई। इसके अतिरिक्त, प्रत्येक जोड़े के खाते में 35,000 रूपये की धनराशि भेजी जाती है।

विधायक ने बताया कि जिले का लक्ष्य 1,051 जोड़ों का विवाह कराना है जिसमें अब तक 454 जोड़ों का विवाह संपन्न हो चुका है और उन्हें 35,000 रुपये की धनराशि प्रदान की जा चुकी है। उन्होंने कार्यक्रम की सफलता के लिए जिला प्रशासन को धन्यवाद दिया और नागरिकों से योजना का अधिक से अधिक लाभ लेने का आग्रह किया।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page