Connect with us

पूर्वांचल

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह: दांपत्य सूत्र में बंधे 298 जोड़े

Published

on

Loading...
Loading...

मड़ियाहूं (जौनपुर)। रामलीला मैदान परिसर में रविवार को आयोजित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम में जिले के 298 जोड़े वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विवाह सूत्र में बंधे। समाज कल्याण विभाग द्वारा आयोजित इस भव्य समारोह में जिले के 21 ब्लॉकों से नवविवाहित जोड़ों ने भाग लिया।

गायत्री परिवार के आचार्य रणविजय और आचार्य जयचंद ने विधि-विधान से विवाह सम्पन्न कराया। इस मौके पर जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने वर-वधू को आशीर्वाद देते हुए गृहस्थी के सामान और अन्य उपहार भेंट किए।

योजना की विशेषताएं
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत हर बेटी की शादी पर सरकार द्वारा 51,000 का प्रावधान किया गया है। इसमें 35,000 कन्या के बैंक खाते में सीधे भेजे जाते हैं, जबकि 10,000 के गृहस्थी के सामान और 6,000 भोजन एवं अन्य व्यवस्थाओं पर खर्च किए जाते हैं।

जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने दी शुभकामनाएं
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक मड़ियाहूं डॉ. आरके पटेल ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि गरीब और वंचित परिवारों की बेटियों के लिए यह योजना वरदान साबित हो रही है। उन्होंने सभी नवविवाहित जोड़ों को सुखद वैवाहिक जीवन का आशीर्वाद दिया। जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने योजना को बेटियों के सशक्तिकरण की दिशा में मील का पत्थर बताया।

Advertisement

इस अवसर पर पूर्व सांसद बीपी सरोज, मुख्य विकास अधिकारी साई तेजा सीलम, जॉइंट मजिस्ट्रेट इशिता किशोर, उपजिलाधिकारी मड़ियाहूं कुणाल गौरव, उपजिलाधिकारी योगिता सिंह, और जिला समाज कल्याण अधिकारी नीरज पटेल सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में नवदंपतियों को उत्साहपूर्वक विदा किया गया।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page