Connect with us

वायरल

मुख्यमंत्री योगी से मिले विश्व बैंक अध्यक्ष अजय बंगा

Published

on

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शुक्रवार को विश्व बैंक के अध्यक्ष अजय बंगा ने लखनऊ स्थित मुख्यमंत्री आवास पर शिष्टाचार भेंट की। इस मुलाकात के दौरान राज्य में चल रही विभिन्न विकास परियोजनाओं, आधारभूत संरचना, स्वास्थ्य, शिक्षा और आर्थिक सुदृढ़ीकरण से जुड़ी योजनाओं पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।

भेंट वार्ता के दौरान दोनों पक्षों के बीच आपसी सहयोग को और अधिक सशक्त बनाने तथा भावी परियोजनाओं को गति देने पर सहमति बनी। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि प्रदेश सरकार राज्य के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है और आधारभूत ढांचागत परियोजनाएं, महिला सशक्तिकरण, कौशल विकास और स्वास्थ्य सेवाओं का सशक्त नेटवर्क तैयार किया जा रहा है।

योगी आदित्यनाथ ने यह भी बताया कि ‘एक जनपद एक उत्पाद’, स्मार्ट सिटी मिशन, अमृत योजना और ‘हर घर जल’ जैसी योजनाओं के माध्यम से सरकार आर्थिक विकास और रोजगार सृजन को नई दिशा देने में जुटी है।

Advertisement

विश्व बैंक अध्यक्ष अजय बंगा ने प्रदेश सरकार के कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश ने हाल के वर्षों में आर्थिक, सामाजिक और संरचनात्मक विकास के क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने आश्वस्त किया कि विश्व बैंक, उत्तर प्रदेश में संचालित विकास योजनाओं में हर संभव तकनीकी और वित्तीय सहायता प्रदान करता रहेगा।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page