Connect with us

गाजीपुर

मुख्यमंत्री के दौरे से पहले दो सपा कार्यकर्ता हिरासत में

Published

on

2023 के विरोध प्रदर्शन को लेकर एक्शन

सादात (गाजीपुर)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 24 जून को संभावित दौरे को देखते हुए जिले में सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी गई है। इसी क्रम में सादात क्षेत्र के भीमापार से दो समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता विनय यादव उर्फ पिंटू और रामनिवास यादव को पुलिस ने सोमवार शाम हिरासत में ले लिया।

सूत्रों के अनुसार, वर्ष 2023 में इन दोनों कार्यकर्ताओं ने सैदपुर के टाउन नेशनल इंटर कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के काफिले को काला झंडा दिखाया था। इस घटना को ध्यान में रखते हुए स्थानीय पुलिस ने किसी भी संभावित विरोध प्रदर्शन की आशंका के चलते इन्हें एहतियातन कस्टडी में लिया है।

प्रशासनिक सतर्कता के चलते जिले भर में पुलिस और खुफिया इकाइयाँ लगातार निगरानी बनाए हुए हैं, ताकि मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान कानून-व्यवस्था में कोई विघ्न न आए।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page