Connect with us

मुम्बई

मुंबई : रोड शो के साथ जनसभा को संबोधित करेंगे पीएम मोदी, सुरक्षा के तगड़े इंतजाम

Published

on

Loading...
Loading...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोकसभा चुनावों के लिए पांचवें चरण के लिए आज महाराष्ट्र के दौरे पर रहेंगे। पीएम मोदी महाराष्ट्र के डिंडोरी के बाद मुंबई के कल्याण इलाके में एक जनसभा को संबाेधित करेंगे। इसके बाद पीएम मोदी मंगलवार की शाम को मुंबई के घाटकोपर इलाके में एक रोड शो करेंगे। यह रोड शो मुंबई उत्तर पूर्व में क्षेत्र में होगा।

Loading...

पीएम मोदी का मुंबई में यह पहला रोड शो होगा। बीजेपी और शिवसेना मुंबई की तीन-तीन सीटों पर चुनाव लड़ रहे हैं। मुंबई में 20 मई को वोट डाले जाएंगे। पीएम मोदी के रोड शो और दूसरे कार्यक्रमों के लिए सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page