Connect with us

पूर्वांचल

मिलावट खोरों के खिलाफ चंदौली जिले में चलेगा अभियान

Published

on

Loading...
Loading...

चंदौली। जिलाधिकारी निखिल टी. पुंडे ने नवरात्रि और दशहरा त्योहारों के मद्देनजर खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता पर विशेष सतर्कता बनाए रखने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय कमल निवास त्रिपाठी को जिले में सघन अभियान चलाकर खाद्य पदार्थों के नमूने एकत्रित करने का निर्देश दिया। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

उन्होंने कहा कि यह अभियान विशेष रूप से कुटू का आटा, सिंघाड़े का आटा, सूखे मेवे, मूंगफली, साबूदाना, रामदाना और अन्य फलाहार की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से चलाया जाए। साथ ही हानिकारक रसायनों से पकाए गए फलों के भंडारण और विक्रय पर प्रतिबंध लगाने पर भी जोर दिया जाए।

Loading...

इसी क्रम में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने मुगलसराय कस्बे में सिंघाड़े के आटे, साबूदाने और दूध के नमूनों का संकलन कर जांच के लिए भेजा। टीम ने उन स्थानों की भी जानकारी जुटाई जहां मिलावटी और संदिग्ध खाद्य पदार्थ पाए जाने की संभावना अधिक है। जनता से अपील की गई है कि यदि उन्हें कहीं भी मिलावटी या संदिग्ध खाद्य पदार्थों की जानकारी मिलती है, तो वे सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय के मोबाइल नंबर 8887890254 पर तत्काल संपर्क करें।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page