Connect with us

अपराध

मिर्जामुराद पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान वाहन चोर को किया गिरफ्तार, कब्जे से एक चोरी की मोटरसाइकिल बरामद

Published

on

Loading...
Loading...

रिपोर्ट – मनोकामना सिंह

Loading...

वाराणसी: अपराधियों की रोकथाम गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक वाराणसी ग्रामीण के पर्यवेक्षण में तथा क्षेत्राधिकारी बड़ागाँव के नेतृत्व में आज थाना मिर्जामुराद पुलिस द्वारा मुखबिर से प्राप्त सूचना पर चेकिंग के दौरान मोटरसाइकिल से औराई से वाराणसी की तरफ नम्बर प्लेट बदलकर मोटरसाइकिल बेचने जा रहे अभियुक्त पंकज कुमार सरोज पुत्र अवध नारायन सरोज निवासी भवानीपुर थाना औराई भदोही को रुपापुर अन्डरपास पुल के पास से गिरफ्तार कर कब्जे से एक अदद चोरी की मोटरसाइकिल बरामद किया गया। उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के संबंध में थाना मिर्जामुराद पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 273/2022 धारा 41/411/419/420 भादवि पंजीकृत विधिक कार्यवाही की जा रही है।
पूछताछ के दौरान अभियुक्त ने बताया कि – “यह मोटरसाइकिल मैने औराई से आज से लगभग 08 माह पूर्व चुराया था और उसका नम्बर प्लेट निकाल कर मैने इसमें दूसरा नम्बर प्लेट लगाया है और आज इसे बनारस बेचने के लिए जा रहा था कि आप लोग पकड़ लिये”।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page