Connect with us

मिर्ज़ापुर

मिर्जापुर में ब्लाइंड क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ 12 को

Published

on

Loading...
Loading...

मिर्जापुर के कछवां क्रिकेट ग्राउंड (गांधी विद्यालय मैदान कछवां) में पहली बार होने जा रहे एम. वी. एफ ब्लाइंड क्रिकेट चैलेंजिंग टूर्नामेंट 2025, जो माँ वैष्णवी फाउंडेशन एवं उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन फॉर द ब्लाइंड के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है। टूर्नामेंट का आयोजन 12 और 13 अप्रैल को किया जाएगा, जिसमें यूपी और बिहार की ब्लाइंड क्रिकेट टीमें आमने-सामने होंगी। तीन मैचों की इस सीरीज का पहला मुकाबला 12 अप्रैल को शाम 3 बजे और बाकी दो मैच 13 अप्रैल को सुबह 7 बजे और शाम 3 बजे खेले जाएंगे।

माँ वैष्णवी फाउंडेशन के अध्यक्ष सुनील कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि इस टूर्नामेंट का उद्देश्य दृष्टिबाधित खिलाड़ियों को मंच देना और खेल के प्रति उनके समर्पण को सम्मान देना है। टूर्नामेंट में शामिल उत्तर प्रदेश की टीम का चयन एसोसिएशन की सिलेक्शन कमिटी द्वारा किया गया है।

खास बात यह रही कि उत्तर प्रदेश ब्लाइंड क्रिकेट टीम को प्रथमा यूपी ग्रामीण बैंक द्वारा स्पॉन्सर किया गया है। बैंक की ओर से खिलाड़ियों को ट्रैकसूट, टी-शर्ट, जूते, बैट, बॉल सहित क्रिकेट की पूरी किट प्रदान की गई। यह कार्यक्रम प्रथमा यूपी ग्रामीण बैंक के गोंडा स्थित क्षेत्रीय कार्यालय में सम्पन्न हुआ, जिसमें बैंक के रीजनल मैनेजर अनुज कुमार मांगलिक, सुरेश चंद, अरुणेन्द्र कुमार शुक्ल सहित बैंक के कई वरिष्ठ अधिकारी और ब्लाइंड क्रिकेट बोर्ड के सदस्य मौजूद रहे।

Advertisement

उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन फॉर द ब्लाइंड के अध्यक्ष शौकत अली, जो स्वयं प्रथमा यूपी ग्रामीण बैंक में स्केल-1 ऑफिसर के पद पर कार्यरत हैं, ने बताया कि यह पहला मौका है जब किसी बैंक ने यूपी की ब्लाइंड क्रिकेट टीम को स्पॉन्सर किया है। उन्होंने बैंक अधिकारियों का आभार जताते हुए कहा कि इससे खिलाड़ियों का मनोबल और आत्मविश्वास दोनों बढ़ेगा।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page