Connect with us

मिर्ज़ापुर

मिर्जापुर पुलिस ने परेड ग्राउंड में किया दंगा नियंत्रण अभ्यास

Published

on

Loading...
Loading...

महिला पुलिसकर्मियों ने भी दिखाया दम, दंगा नियंत्रण ड्रिल में लिया सक्रिय भाग

मिर्जापुर। जनपद में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से आज मिर्जापुर पुलिस द्वारा पुलिस लाइन स्थित परेड ग्राउंड में दंगा नियंत्रण एवं बलवा ड्रिल का आयोजन किया गया। इस अभ्यास का नेतृत्व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा ने किया।

ड्रिल के दौरान बलवाइयों व अराजक तत्वों से सख्ती से निपटने हेतु पुलिस बल को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस अभ्यास में निरीक्षक, उपनिरीक्षक, आरक्षी तथा महिला आरक्षियों सहित पुलिस के तमाम अधिकारी व जवान शामिल रहे। उन्हें दंगा नियंत्रण उपकरणों के उपयोग का अभ्यास कराया गया तथा उपलब्ध शस्त्रों और उपकरणों की क्रियाशीलता की भी जांच की गई।

Advertisement

एसएसपी ने मौके पर मौजूद सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु सतर्क व तत्पर रहने की हिदायत दी और भविष्य में ऐसी किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पूरी तैयारी रखने पर बल दिया।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page