Connect with us

वाराणसी

मानसिक चिकित्सालय के अटेंडेंट पर लाठी-डंडों से हमला

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। पांडेयपुर स्थित मानसिक चिकित्सालय में कार्यरत फार्मासिस्ट प्रमोद कुमार चौबे पर अज्ञात हमलावरों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। घटना उस वक्त घटी जब चौबे ड्यूटी समाप्त कर अस्पताल से अपने आवास गांधी चबूतरा लौट रहे थे।

बताया जा रहा है कि शाम करीब 6:30 बजे जैसे ही वह टकटकपुर स्थित गैस गोदाम के पास पहुंचे, पहले से घात लगाए तीन से चार लोगों ने उन्हें घेर लिया और अचानक लाठी-डंडों से पिटाई शुरू कर दी। हमले में घायल प्रमोद चौबे को परिजनों ने तत्काल पास के अस्पताल में भर्ती कराया।

Loading...

घटना की सूचना परिजनों ने कैंट थाने की पुलिस को दी। पीड़ित की ओर से थाने में तहरीर दी गई है, जिसके आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल हमलावरों की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page