गोरखपुर
मानव अधिकार संगठन की मासिक बैठक, रोजा इफ्तार व होली कार्यक्रम पर बनी सहमति
गोरखपुर। मानव अधिकार संगठन एवं सेवा ट्रस्ट के कैंप कार्यालय छोटे काजीपुर में मासिक बैठक संपन्न हुई। जिसमें मुख रूप से चर्चा रोजा इफ्तार और होली के कार्यक्रम को लेकर की गई जिसमें हर साल की तरह इस साल भी सभी पदाधिकारी ने अपनी अपनी जिम्मेदारी को लेते हुए संगठन को सहयोग करने के लिए अपने-अपने नाम नोट कराया और संगठन के सभी पदाधिकारी ने कहा कि हर साल की तरह इस साल भी रोजा इफ्तार इफ्तारी का सामान होली का सामान भारी संख्या में बांटा जाएगा।
मासिक बैठक में मानव अधिकार संगठन महानगर उपाध्यक्ष डॉक्टर तबरेज जीने में सदस्य के रूप में सदस्यता ग्रहण कराई रिटायर्ड प्रोफेसर कृष्ण कुमार पांडेय को मानव अधिकार संगठन के सभी पदाधिकारी ने बारी-बारी माला पहनाकर सम्मानित किया गया। मासिक बैठक में उपस्थित रहे राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहम्मद रजी़ सीनियर संरक्षक अजीज अहमद रिजवी, फिरोज़ उल हक, मोहम्मद अहमद एडवोकेट अनिल जायसवाल, सुनील राय, मोहम्मद यूसुफ, मिर्जा मुशर्रफ अली, डॉक्टर तबरेज एटिका द वारसी रजी अहमद कृष्ण कुमार पांडे अतुल शर्मा राजू शर्मा महिला मोर्चा अध्यक्ष कैहकेसा खान महानगर मीडिया इंचार्ज तनवीर आलम फैसल हुसैन रियाजुद्दीन खान आदि उपस्थित रहे।
