Connect with us

पूर्वांचल

मानदेय बढ़ाने को लेकर कोटेदारो ने एसडीएम केराकत को सौंपा मांग पत्र

Published

on

Loading...
Loading...

केराकत (जौनपुर)। इंडियन फेयर प्राइस शॉप डीलर एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष राजेश तिवारी के नेतृत्व में मंगलवार को कोटेदारों ने मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर पैदल मार्च किया। यह मार्च क्षेत्र के सिंहौली चौराहे स्थित विपणन केंद्र से शुरू होकर उपजिलाधिकारी कार्यालय तक गया, जहां मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी सुनील कुमार भारती को सौंपा गया।

कोटेदारों ने अपने हाथों में “हमारी मांग पूरी करो” और “कोटेदार एकता जिंदाबाद” जैसे स्लोगन लिखी तख्तियां लहराई। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष राजेश तिवारी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि, उत्तर प्रदेश के कोटेदार सरकार के निर्देशानुसार ई-पास मशीन के माध्यम से ईमानदारी से राशन वितरण करते हैं। सरकार द्वारा दिए गए दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए कोटेदार बिना किसी लाभ की परवाह किए अपने कर्तव्यों का पालन कर रहे हैं।

Loading...

राजेश तिवारी ने आगे बताया कि, अन्य प्रदेशों की तुलना में उत्तर प्रदेश के कोटेदारों को प्रति कुंतल सिर्फ 90 रुपये लाभांश मिलता है, जबकि अन्य राज्यों में यह मानदेय दोगुना है। कोटेदारों ने मांग की है कि उत्तर प्रदेश में भी इस लाभांश और मानदेय को बढ़ाया जाए ताकि उनका भरण-पोषण सुचारू रूप से हो सके।

उन्होंने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगें पूरी नहीं हुईं तो 4 दिसंबर को सभी राशन विक्रेता लखनऊ स्थित जवाहर भवन का घेराव करेंगे और खाद्य आयुक्त को ज्ञापन सौंपेंगे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page