मिर्ज़ापुर
मां विंध्यवासिनी धाम में श्रद्धालुओं में वितरित की गयी सरकारी योजनाओं से जुड़ी विकास पुस्तिका

मिर्जापुर। विंध्याचल स्थित मां विंध्यवासिनी धाम में चैत्र नवरात्र के शुभ अवसर पर आयोजित विंध्य महोत्सव के दौरान श्रद्धालुओं और दर्शनार्थियों के लिए विशेष जानकारीपूर्ण साहित्य का वितरण किया गया। सूचना विभाग के कर्मचारियों द्वारा प्रदेश सरकार की योजनाओं, नीतियों और बीते आठ वर्षों की उपलब्धियों को दर्शाने वाली विकास पुस्तिका, बुकलेट और विभिन्न योजनाओं से संबंधित फोल्डर श्रद्धालुओं को वितरित किए गए।
उत्तर प्रदेश सरकार की सेवा, सुरक्षा और सुशासन नीति के सफलतम आठ वर्षों को समर्पित इस साहित्य में विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं, विकास परियोजनाओं और जनकल्याणकारी नीतियों की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। श्रद्धालुओं को इस पहल के माध्यम से सरकार की विभिन्न योजनाओं से अवगत कराने का प्रयास किया गया, जिससे वे इनका अधिक से अधिक लाभ उठा सकें।

विंध्य महोत्सव का यह आयोजन आध्यात्मिक और सांस्कृतिक महत्व के साथ-साथ जनकल्याणकारी संदेशों के प्रचार-प्रसार का भी एक सशक्त माध्यम बना। श्रद्धालुओं ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे ज्ञानवर्धक और लाभदायक बताया। मां विंध्यवासिनी धाम में दर्शन करने आए भक्तों के लिए यह महोत्सव एक विशेष आध्यात्मिक अनुभव के साथ-साथ जागरूकता और विकास का संदेश भी लेकर आया।