Connect with us

वाराणसी

महिला ने दरोगा को फंसाने की धमकी देकर मांगी 20 लाख की रंगदारी

Published

on

Loading...
Loading...

कोर्ट ने एफआईआर दर्ज करने का दिया आदेश

वाराणसी में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां दरोगा प्रकाश सिंह को गंभीर आरोपों में फंसाने की धमकी देकर एक महिला ने 20 लाख रुपये की मांग की। इस घटना को लेकर अदालत ने बड़ा फैसला सुनाया और महिला के खिलाफ प्राथमिकी (FIR) दर्ज करने का आदेश दिया।

दरअसल, प्रकाश सिंह ने अपने अधिवक्ता दिनेश दीक्षित के माध्यम से न्यायालय में प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया था, जिसमें उन्होंने बताया कि उनकी शादी 2024 में हुई थी और उनकी साली साक्षी बजाज से पारिवारिक विवाद चल रहा था। इस विवाद के चलते ससुराल पक्ष ने साक्षी के खिलाफ भेलूपुर थाने में मारपीट और लूट का मुकदमा दर्ज करवाया। इससे नाराज होकर साक्षी ने पुलिस कमिश्नर को शिकायत दी और प्रकाश सिंह पर मनगढ़ंत आरोप लगाए।

इस मामले की जांच के लिए एसआईटी गठित की गई, जिसने प्रकाश सिंह को निर्दोष पाया और उल्टा साक्षी बजाज के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति की। इसके बाद साक्षी बजाज ने प्रकाश सिंह को उनके तैनाती स्थल पर जाकर धमकाया और कहा कि अगर वह केस से बचना चाहते हैं तो 20 लाख रुपये दें, अन्यथा उन्हें झूठे आरोपों में जेल भिजवा दिया जाएगा।

जब प्रकाश सिंह ने इस घटना की जानकारी अपने उच्च अधिकारियों को दी तो उन्हें स्पष्ट जवाब मिला कि विभागीय स्तर पर इसमें कोई सहायता नहीं की जा सकती। आखिरकार, उन्होंने अदालत का रुख किया, जहां अधिवक्ता दिनेश दीक्षित ने इस मामले पर जोरदार बहस की। अदालत ने सुनवाई के बाद साक्षी बजाज पर मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page