Connect with us

गोरखपुर

महिलाओं के सर्वांगीण उत्थान के लिए नारी एकता शक्ति फाउंडेशन का हुआ गठन

Published

on

Loading...
Loading...

गोरखपुर। महिलाओं के सशक्तिकरण के प्रति समर्पित नारी एकता शक्ति फाउंडेशन का दिनांक 6 फरवरी 2026 दिन शुक्रवार को संस्था कार्यालय भगवानपुर श्री कुबेरपुरम् मे कार्यकारिणी का गठन किया गया। नारी उत्थान के लिए 13 कुशल महिलाओं को संस्था की संस्थापिका व अध्यक्ष शैलजा पाण्डेय ने घोषणा करते हुई सहयोगियों मे नीलम विश्वकर्मा को उपाध्यक्ष,ज्योति चौहान महासचिव, बेबी त्रिपाठी कोषाध्यक्ष,पिंकी चौहान सचिव, चंदा विश्वकर्मा सूचना व सम्पर्कमंत्री,ममता व चांदनी को संगठन मंत्री तथा सुकृष्णा, प्रभावती,अन्नू,मुस्कान व कबिता को कार्यकारिणी का सदस्य बनाकर तिरंगा पटका पहनाकर शपथ ग्रहण कराया।

संस्थापिका व अध्यक्ष शैलजा पाण्डेय ने संस्था के उद्देश्य के बारे मे बताते हुए कहा की यह पंजीकृत संस्था सम्पूर्ण उत्तर प्रदेश मे नारी उत्थान के लिए कार्य करने के लिए प्रतिबद्ध है। नारी एकता शक्ति फाउंडेशन महिलाओं के  सम्मान के लिए बनाया गया गैर-सरकारी संगठन है जिसका प्रधान कार्यालय गोरखपुर उत्तर प्रदेश मे है। इसके द्वारा महिलाओं के सर्वांगीण उत्थान के लिए कार्य किया जायेगा जिसमे 18 वर्ष से अधिक उम्र की बालिकाओं व महिलाओं को एकजुट कर सेवा कार्य किया जायेगा।

संस्था शिक्षा,स्वास्थ्य,कौशल विकास,कानूनी सहायता एवं आर्थिक सशक्तिकरण के माध्यम से महिलाओं को सशक्त बनाने का कार्य करती रहेगी। हमारा मुख्य उद्देश्य महिलाओं में आत्मविश्वास विकसित करना,उन्हें स्वावलंबी बनाना तथा समाज में सम्मानजनक स्थान दिलाना है।

सूक्ष्म ऋण के माध्यम से स्वरोज़गार को बढ़ावा,सिलाई,कढ़ाई, पेंटिंग, ब्यूटिशियन, हस्तशिल्प,कंप्यूटर आदि में कौशल प्रशिक्षण तथा महिला उत्पादों को बाज़ार से जोड़ने में सहयोग प्रदान किया जायेगा। बेटी बचाओ,बेटी पढ़ाओ अभियान,महिला अधिकार, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता पर जागरूकता कार्यक्रम,डिजिटल साक्षरता को बढ़ावा देना,स्कूल छोड़ चुकी बालिकाओं को पुनः शिक्षा से जोड़ने का कार्य किया जायेगा।

Advertisement

स्वास्थ्य एवं सुरक्षा के दृष्टिकोण से घरेलू हिंसा,दहेज उत्पीड़न एवं बाल विवाह से पीड़ित महिलाओं को निःशुल्क कानूनी सहायता, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम, पोषण एवं स्वच्छता संबंधी शिविरों का आयोजन किया जायेगा। समय-समय पर बच्चों-महिलाओं के लिए मेहंदी-चित्रकला,फैशन-शो, मेकअप,नृत्य,संगीत,खेलकूद आदि प्रतियोगिताओं का निःशुल्क आयोजन भी किया जायेगा।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page