Connect with us

मुम्बई

महाशिवरात्रि को लेकर मुंबईकर उत्साहित

Published

on

मुंबई। भोले बाबा के भक्तों का प्रिय महाशिवरात्रि पर्व 8 मार्च को शुक्रवार को पूरे देश में धूमधाम से मनाया जाएगा। महाराष्ट्र के मुंबई में महाशिवरात्रि के त्यौहार को‌ लेकर मुंबईकर काफी उत्साहित हैं। मुंबई के विभिन्न शिव मंदिरों में जोर-शोर से तैयारियां की जा रही हैं। महिलाओं के लिए अलग से दर्शन की व्यवस्था की जाएगी ताकि उन्हें भीड़ में किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। इसके अलावा भीड़ को नियंत्रित करने और सुगम दर्शन करने के लिए पर्याप्त संख्या में पुलिस फोर्स की तैनाती भी की जाएगी।

इसके अलावा महाराष्ट्र के नागपुर, रत्नागिरी, पुणे औरंगाबाद, कोल्हापुर आदि स्थानों के शिव मंदिरों में महाशिवरात्रि पर्व को लेकर तैयारी कर ली गई हैं।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page